दिशा की बैठक में विधायक जगदीश राय ने दिया आवश्यक दिशा-निर्देश

0
दिशा की बैठक में विधायक जगदीश राय ने दिया आवश्यक दिशा-निर्देश 

जौनपुर। सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में दिशा की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई जिसमें विधायक जफराबाद जगदीश नारायण राय द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार जौनपुर में ‘जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति’ (DISHA) की बैठक के अंतर्गत विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए जर्जर सड़कों की मरम्मत, जल जीवन मिशन के तहत स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता और पाइपलाइन के बाद टूटी सड़कों की मरम्मत, गर्मी के मौसम के दृष्टिगत सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति और ट्रांसफॉर्मरों की ससमय उपलब्धता जैसी विभिन्न जन समस्याओं पर अध्यक्ष  का ध्यान आकृष्ट कराया। 
साथ ही जिले में ससमय और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्यों में देरी को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की और विकास कार्यों के शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण कराने संबंधित विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव रखे और कहा। कि इस महत्त्वपूर्ण बैठक को सिर्फ जानकारियों को प्रसारित करने का जरिया ना बनाया जाए। बल्कि इसके परिणाम भी आये और नीति को कार्यान्वित करते समय नीयत को ठीक करें। ताकि परिणाम आए और दिशा बैठक की सार्थकता सिद्ध हो।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !