विश्व रेड क्रॉस दिवस पर मानवता के पक्ष में संगोष्ठी सम्पन्न

0
विश्व रेड क्रॉस दिवस  पर मानवता  के पक्ष में संगोष्ठी  सम्पन्न 

फोटो परिचय - संगोष्ठी को संबोधित करते डीएम डा. दिनेश चन्द्र व रेडक्रास सचिव जौनपुर ईकाई डा. मनोज वत्स । 

जौनपुर।  जिलाधिकारी /अध्यक्ष इंडियन रेडक्रास सोसाइटी डॉ.दिनेश चंद्र सिंह ने कहा कि
रेड क्रॉस के संस्थापक,  जीन हेनरी ड्यूनाट मानवता के मसीहा रहे।
 इस वर्ष का रेडक्रास की  थीम “मानवता के पक्ष में”  है जो रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट आंदोलन के मूल सिद्धांतों का प्रतीक है।

सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह , एसीएमओ डॉ राजीव कुमार ने रेडक्रास की कार्यशैली पर प्रकाश डाला।
सचिव डॉ मनोज वत्स ने रेड क्रास के चिन्ह के बारे में बताया तथा इस चिन्ह की विशेषताएं एवं रेडक्रास के इतिहास के बारे में प्रकाष डालते हुए कहा कि रेडक्रास के जनक जीन हेनरी डयूनाॅट जो कि स्विटजर लैण्ड  के निवासी थे उन्होंने 1859 में युद्व में घायल सैनिको की सेवा से प्रेरित होकर इस सोसाइटी का गठन किया जो आगे चलकर पूरे विश्व में  असहाय एवं जरूरतमंद लोगो की मदद के लिये कार्य कर रही है आइए, हम मिलकर मानवता की इस परंपरा को और सशक्त करें।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !