कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने पं.जवाहर लाल नेहरू को दी श्रद्धांजलि

0
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने पं.जवाहर लाल नेहरू को दी श्रद्धांजलि
विकास के अग्रदूत थे पं.जवाहरलाल नेहरू- अजय राय

जौनपुर- आज देश जिस बुलंदियों पर खड़ा है उसके नींव की हर ईंट पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू का नाम सुनहरे अक्षरों से लिखा हुआ है, इसी लिए उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता कहा जाता है। उक्त बातें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री माननीय अजय राय जी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मंगलवार को कहा।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने श्रद्धांजलि सभा में पं. जवाहरलाल नेहरू के व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि देश का औद्योगीकरण, कर नेहरू जी ने भारत को निर्माण क्षेत्र में दुनिया के बराबर खड़ा किया, शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने आईआईटी,एम्स सहित देश भर में विश्वविद्यालयों की स्थापना किया। चिकित्सा के क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कालेजों का निर्माण किया। अजय राय ने आगे कहा कि पं.जवाहरलाल नेहरू भारत ही नहीं अपितु सम्पूर्ण विश्व के नेता थे, उन्होंने शीत युद्ध के दौरान गुटनिरपेक्ष देशों का एक विशाल संगठन तैयार कर दुनिया को अपने व्यक्तित्व का लोहा मनवाया। अजय राय ने नेहरू को विकास का अग्रदूत कहते हुए कहा कि वे एक दूरदर्शी और वैज्ञानिक दृष्टिकोण वाले नेता थे, इसरो की स्थापना कर उन्होंने भारत को बहुत मजबूत बनाया। क़ृषि और रोजगार के क्षेत्र में उनके कार्यों को पूरा देश देख चुका है। कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पकार थे उनके द्वारा बनाए गये रास्ते पर चलकर भारत शिक्षा, चिकित्सा,कृषि, रोजगार, विनिर्माण, और विज्ञान सहित समस्त क्षेत्रों में भारत  लगातार विकास कर रहा है, विकास के इस नीति को सम्पूर्ण विश्व नेहरू माडल के रूप में जानता है। जौनपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ खान ने सबका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह व पंकज सोनकर, राकेश सिंह डब्बू,एनएसयूआइ के अध्यक्ष सृजन सिंह,जयमंगल यादव, राजेश तिवारी, अनिल दुबे आजाद,अरुण शुक्ला,आरिफ सलमानी, सभासद शहनवाज मंजूर,जब्बार अली सलमानी, बबलू गुप्ता, ललित चौरसिया,मु.ताहिर, रोहित सोनकर, अश्वनी मौर्या, अमित मौर्या,हाशिम मुस्तफा, एंथोनी,मु.इस्लाम, रिंकू पंडित, अंकित पाल, प्रवेश निषाद, इंजीनियर कासिम मुस्तफा, इरशाद खान, इकबाल हुसैन, देवव्रत पांडेय, प्रभात सिंह,धीरज सिंह, अनुराग सिंह,फहीम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !