16 मंडलो के पदाधिकारियों की हुई घोषणा

0
16 मंडलो के पदाधिकारियों की हुई घोषणा 
जौनपुर:  भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमें 
भाजपा जौनपुर के कुल 24 मंडलों में 16 मंडलों के पदाधिकारियों की घोषणा शनिवार को जारी की गई। 16 सदस्यीय नई टीम में संगठन ने तीन-तीन महिला नेत्रियों को भी स्थान दिया है। जाति वर्ग का ध्यान रखने के साथ पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को भी समायोजित करने की कोशिश की गई है। नौपेड़वा, मुंगराबादशाहपुर, तरहटी, पवारा, बेलवार और सुजानगंज मंडल में नए अध्यक्षों का चुनाव नहीं होने के कारण इन मंडलों में पुरानी कार्यकारिणी ही काम कर रही है। शनिवार को जिन 16 मंडलों के पदाधिकारियों की सूची जारी हुई है, उनमें बदलापुर, धनियामऊ, सिंगरामऊ, महाराजगंज, खुटहन जमुनिया, सुईथाकला, अरसिया, शाहगंज, जौनपुर उत्तरी, करंजाकला, गभीरन, रामदयालगंज, सिकरारा, परशुरामपुर, बैजारामपुर मंडलों में छह उपाध्यक्ष, छह मंत्री, दो महामंत्री व एक कोषाध्यक्ष की घोषणा हुई है। जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने सभी घोषित मंडल पदाधिकारियों को सीहीपुर स्थित भाजपा कार्यालय में माला पहनाकर शुभकामनाएं दी।

जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में विभिन्न प्रकार के संगठनात्मक अभियान व 2027 के विधानसभा चुनाव में सफलता की चुनौती उनके कंधों पर है। उन्हें विश्वास है कि सभी पदाधिकारी संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। इस मौके पर जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन किया। उक्त अवसर पर जिला कार्यालय प्रमुख ओमप्रकाश सिंह एव मंडल अध्यक्ष गण संजीव शुक्ला सनी, अमित कुमार चौहान, सिद्धार्थ सिंह सिकंदर मौर्य, बसंत लाल मौर्य, अशोक बिंद, अनिल सिंह, अवधेश दुबे, चिंता हरण शर्मा, सारिका सोनी, प्रशांत रंजन सिंह, अजय यादव, लाल बहादुर पाल, ब्रह्मदत्त गिरी, सुरेंद्र मिश्रा, सुजीत सिंह उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !