जातियों में संघर्ष कराती है सपा - ओमप्रकाश राजभर

0
जातियों में संघर्ष कराती है सपा - ओमप्रकाश राजभर 
जौनपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के  कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने वाराणसी में क्षत्रिय और राजभर समाज के बीच हुए विवाद पर बयान देते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि सपा का पुराना इतिहास रहा है कि वह विभिन्न जातियों के बीच विवाद पैदा कर समाज में दरार डालने का काम करती है। श्री राजभर शुक्रवार को जफराबाद विधानसभा के इस्माइला गांव में राजा सुहेलदेव की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में भाग लेने आए थे।
ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सपा ने हमेशा जातियों के बीच संघर्ष को बढ़ावा दिया है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि “सपा ने इटावा में यादव और क्षत्रियों, आगरा में दलित और क्षत्रिय, और देवरिया में ब्राह्मण और यादवों के बीच संघर्ष उत्पन्न किया है। अब वही काम वाराणसी में राजभर और क्षत्रियों के बीच किया गया। लेकिन लोगों ने अपनी समझदारी से इस मुद्दे को सुलझा लिया।

उन्होंने आगे कहा कि इस बार पंचायत चुनाव में उनकी पार्टी सुभासपा पूरी ताकत के साथ अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और सपा, भाजपा, या अन्य दलों से कोई गठबंधन नहीं होगा।

अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "अखिलेश यादव हमेशा आक्रामक रहते हैं। अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनने का विरोध किया, किसानों को सम्मान निधि का विरोध किया, आयुष्मान कार्ड का विरोध किया। 
 जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के इस्माइला गांव मं महाराजा सुहेल देव की प्रतिमा का अनावरण किया गया, जिसमें ओम प्रकाश राजभर और उनके पुत्र अरविंद राजभर ने भाग लिया। सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव जेपी सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !