शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा केन्द्रीय विद्यालय - गिरीश

0
शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा केन्द्रीय विद्यालय - गिरीश 
मंत्री गिरीश चन्द्र यादव के प्रयास से जिले को मिली बड़ी सौगात 

राज्यमंत्री ने केंद्रीय विद्यालय के शैक्षणिक सत्र का किया शुभारंभ 

जौनपुर । बुधवार को राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग  गिरीश चन्द्र यादव  के द्वारा केन्द्रीय विद्यालय, पयागपुर, जी.जी.आई.सी परिसर शैक्षणिक सत्र 2025-26 का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर और द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।       
                उपआयुक्त केद्रीय विद्यालय अजय कुमार मिश्रा व प्राचार्य चन्द्र भूषण प्रसाद वर्मा  ने  राज्यमंत्री और जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया ।
         स्वागत भाषण प्राचार्य डा.सी.बी वर्मा के द्वारा किया गया। बच्चो के द्वारा स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया गया। 
      राज्यमंत्री  ने कहा कि, जनपद के लिए यह बडे़ ही सौभाग्य की बात है कि आज केन्द्रीय विद्यालय के शैक्षणिक सत्र का शुभारम्भ हुआ है, जिसके लिए उन्होंने छात्रों और अभिभावकों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी और कहा कि निश्चित रूप से जनपद शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी पंक्ति में रहा है, जनपद में शिक्षा प्राप्त किये अनेकों प्रतिभावान बच्चे वैज्ञानिक, कृषि वैज्ञानिक, प्रशासनिक पदों, राजनैतिक क्षेत्र, चिकित्सा क्षेत्र आदि में प्रतिष्ठित पदों को सुशोभित कर रहे है तथा जनपद का नाम रोशन कर रहे है। 
      उन्होंने कहा कि, उनके अनवरत प्रयास से विद्यालय के सत्र शुरू हो जाने से छात्रों को पठन पाठन में सुविधा होगी और उन्हें बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त होगी।
राज्यमंत्री द्वारा इतनी बडी सौगात देने पर  प्रधानमंत्री ,  मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री  का आभार व्यक्त किया।  
     राज्य मंत्री  के द्वारा नवीन छात्रों को शिक्षण किट का वितरण किया गया और कक्षों में व्यवस्थाओं को देखा गया।
     जिलाधिकारी दिनेश चन्द्र ने कहा कि, उन्हें प्रसन्नता है जनपद में केन्द्रीय विद्यालय का सत्र प्रारम्भ हुआ।  राज्यमंत्री  के अथक प्रयास से यह सम्भव हुआ। आत्मविश्वास के साथ कोई कार्य किया जाए तो, निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होती है।  मुख्यमंत्री की प्रेरणा और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जनपद के विकास को एक नई उचाई पर ले जाया जाएगा। 
           धन्यवाद ज्ञापन उप प्राचार्य अरुण कुमार सिंह के द्वारा किया गया। संचालन केद्रीय विद्यालय की शिक्षिका शालिनी  ने किया ।  राष्ट्रगान के कार्यक्रम का समापन किया गया।
          इस अवसर पर
नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रनन्दन सिंह, केंद्रीय विद्यालय की सहायक आयुक्त दिनेश चन्द्र मीणा, शालिनि दीक्षित, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल, जीजीआईसी की प्राचार्य,
मनीष श्रीवास्तव, अजय सिंह, प्रदीप तिवारी, विष्णु प्रताप सिंह सिपिन,नंदलाल यादव आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !