करोड़ों लोगों के लिए आस्था का केंद्र है मां शीतला चौकियां धाम - गिरीश

0
करोड़ों लोगों के लिए आस्था का केंद्र है मां शीतला चौकियां धाम - गिरीश 
सम्पर्क मार्ग के सुदृढ़ीकरण एवं विकास कार्य का राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने किया शिलान्यास 


 जौनपुर। रविवार को  राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण  गिरीश चन्द्र यादव ने धर्मार्थ योजना के अंतर्गत लखनऊ - माझीघाट मार्ग पर प्रसाद स्कूल से चौकियां माता धाम तक संपर्क मार्ग के सुदृढ़ीकरण एवं विकास कार्य का विधिवत पूजन करके शिलान्यास किया।
                 इस संपर्क मार्ग की स्वीकृत लम्बाई लगभग 1630 मीटर (1.630 किमी) है तथा स्वीकृत लागत रूo 272.22 लाख है। 
            शिलान्यास कार्यक्रम शुभारंभ में  प्रदीप तिवारी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने मुख्य अतिथि  राज्यमंत्री  का माल्यार्पण करके स्वागत किया। तत्पश्चात मंत्रोच्चार व पूजन कर मुख्य अतिथि द्वारा शिलान्यास किया गया। 
                  शिलान्यास के दौरान स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए  राज्यमंत्री  ने कहा कि, माता शीतला धाम चौकियां करोड़ों लोगो की आस्था का केन्द्र है, यहां समीप के जनपद के साथ साथ पूरे प्रदेश और देश से दर्शनार्थी आते है, और माता शीतला मां का पूजन करते हैं।
                   उन्होंने कहा कि इस मार्ग के बन जाने से माता रानी के भक्तों को सुविधा मिलेगी, यह सड़क मार्ग 7 (सात) मीटर चौड़ा बनेगा, जहां पानी लगेगा, वहां पर सीसी रोड और बिटविन की रोड बनेगी और पटरी पर इंटरलॉकिंग लगाई जाएगी। इस मार्ग की लंबाई 1.630 किलोमीटर है, इसकी लागत लगभग रु 272.22 लाख (दो करोड़ बहत्तर लाख बाईस हजार रुपए) है। यह कार्य कार्यदाई संस्था लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा। 
                      शिलान्यास के दौरान प्रमुख रूप से डा. रामसूरत मौर्या, प्रदीप तिवारी, अजय सिंह, मनीष श्रीवास्तव, बबलू माली, विकास, जेई पंकज यादव, महादेव यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !