हर घर तिरंगा' अभियान के तहत रैली का आयोजन

0
'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत  रैली का आयोजन
जौनपुर । आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत “हर घर तिरंगा” अभियान को जन-जन तक पहुँचाने और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रबल करने के उद्देश्य से खंड शिक्षा क्षेत्र डोभी,  में एक भव्य और रैली का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. गोरखनाथ पटेल बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “हर घर तिरंगा अभियान न केवल राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का प्रतीक है, बल्कि यह हमारे देश की आन, बान, शान, एकता, अखंडता और संप्रभुता का भी प्रतीक है। यह हमें हमारे स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि 15 अगस्त के अवसर पर प्रत्येक घर पर तिरंगा लहराए और देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुँचे।
 कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी नंदलाल कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी  रमाकांत सिंह,  बाल विकास योजना अधिकारी ,  शिक्षक संघ के अध्यक्ष आलोक आदि उपस्थित रहे  ।

रैली चंदवक स्कूल से प्रारंभ होकर बाजार में अंबेडकर चौराहे तक पहुँची, जहाँ अंबेडकर की मूर्ति पर सभी जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित अतिथियों ने माल्यार्पण किया। 




              

     

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !