किसानों के हित में संचालित हो रही तमाम योजनाऐं - राज्यमंत्री
जौनपुर । शनिवार को कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा में पी.एम. किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त के वितरण कार्यक्रम का आयोजन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव की अध्यक्षता और एमएलसी बृजेश सिंह 'प्रिंशू' की उपस्थिति में किया गया। उक्त अवसर पर प्रधानमंत्री के द्वारा पी.एम. किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त के वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया।
राज्यमंत्री , एमएलसी और जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के द्वारा प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर उन्हे प्रोत्साहित करने के साथ ही कृषि पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया गया।
कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने कहा कि, शासन के द्वारा अनेकों योजनाए चलाई जा रही है, जिससे किसानों की आय दोगुनी की जा सके।
एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशू ने कहा कि,जनपद में 07 लाख 50 हजार किसानों को सीधे 150 करोड़ रूपये निर्गत किये गये है। यह योजना प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है। पूरे देश के किसान इससे लाभान्वित हो रहे है।
जिलाधिकारी ने कहा कि, कार्यक्रम सभी विकास खण्डों में आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि बताते हुए हर्ष हो रहा है कि जनपद जौनपुर देश का पहला जनपद है जहां सबसे अधिक किसान इस योजना से लाभान्वित हुए है।
इस अवसर पर प्रतिनिधि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर डा0 रामसूरत मौर्या, अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, कृषि वैज्ञानिक डा. सुरेश कन्नोजिया, खण्ड विकास अधिकारी सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

