धूमधाम से मना सावन महोत्सव
जौनपुर। जेसीआई जौनपुर चेतना द्वारा सावन कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक ढंग से गणेश वंदना के साथ हुआ जिसने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। तत्पश्चात सदस्यों ने भगवान शंकर-पार्वती पर आधारित गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर अपनी भक्ति का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कई तरह के मनोरंजक खेल और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया।
संस्था की अध्यक्ष ज्योति श्रीवास्तव ने सावन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि, "सावन का महीना मानसून की शुरुआत का प्रतीक है। इस समय चारों ओर हरियाली छा जाती है, जिससे प्रकृति में एक नई ऊर्जा का संचार होता है। सावन के कार्यक्रम इसी हरियाली और खुशी को मनाने का एक तरीका हैं।" उन्होंने यह भी बताया कि सावन में हरियाली तीज, नाग पंचमी और रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण त्योहार आते हैं, जो न केवल धार्मिक महत्व रखते हैं, बल्कि परिवार और समाज को एक साथ लाने का काम भी करते हैं।
इस शानदार आयोजन में पूर्व अध्यक्ष मेघना रस्तोगी, नीतू गुप्ता, मधु गुप्ता, कल्पना केसरवानी, रीता कश्यप, अभिलाषा श्रीवास्तव, सोनी जायसवाल, मीरा अग्रहरि सहित कोषाध्यक्ष अनीता गुप्ता और प्रोग्राम डायरेक्टर सरला महेश्वरी, संचिता सेठ, रेनू आर्य भी उपस्थित रहीं। इनके साथ ही, अन्य जेसीआई चेतना सदस्य अनीता सेठ, अंजू पाठक. मीना गुप्ता और अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम का हिस्सा बने।

