मोबाइल चोरी मामले का आरोपी गिरफ्तार

0
मोबाइल चोरी मामले का आरोपी गिरफ्तार
जौनपुर। थाना खुटहन पुलिस ने मोबाइल चोरी की वारदात में फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के पास से चोरी का एक कीमती मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में लोगों ने राहत की सांस ली है।
22 अगस्त 2025 की रात खुटहन क्षेत्र के गोबरहा बाज़ार में स्थित S.S.Communication मोबाइल दुकान का ताला अज्ञात चोरों ने तोड़ दिया था।
विज्ञापन ......

 दुकान से मोबाइल फोन और काउंटर में रखा नगद कैश लेकर फरार हो गए थे। दुकान मालिक शिवम उपाध्याय की तहरीर पर थाना खुटहन में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 30 अगस्त को इस चोरी की वारदात का पर्दाफाश किया था। उस समय छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 10 चोरी के मोबाइल और ₹3180 बरामद हुए थे। लेकिन एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर मौके से एक मोबाइल के साथ फरार हो गया था।
विज्ञापन .......
13 सितम्बर को उपनिरीक्षक लल्लन प्रसाद अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी में शामिल आरोपी एक मोबाइल फोन के साथ नहर की पटरी से बनुवाडीह की ओर जा रहा है और शाहगंज भागने की फिराक में है। सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी की।

पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे धर दबोचा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रमेश पुत्र रामकिशोर निवासी कटार थाना फूलपुर जिला आज़मगढ़ बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक चोरी का सैमसंग गैलेक्सी S25 मोबाइल बरामद हुआ।


थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय ने बताया कि आरोपी को अपराध की जानकारी देते हुए विधिक कार्रवाई पूरी कर ली गई है। उसे न्यायालय भेजा जाएगा।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !