डीएम डा. दिनेश चन्द्र ने दिखाई संवेदनशीलता, चहुंओर हो रही सराहना

0
डीएम डा. दिनेश चन्द्र ने दिखाई संवेदनशीलता,  चहुंओर हो रही सराहना 

 जौनपुर । जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के जनसुनवाई के दौरान तहसील शाहगंज के ग्राम ऊंचगांव के निवासी वयोवृद्ध शीतला प्रसाद पांडेय  के द्वारा उपस्थित होकर  भूमि विवाद के प्रकरण के निस्तारण के संबंध में जिलाधिकारी से अनुरोध किया गया।
               इस दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि शीतला प्रसाद पांडेय  को सुनने में समस्या हो रही है, जिस पर अत्यंत संवेदनशीलता दिखाते हुए उन्होंने अतिरिक्त उप जिलाधिकारी (द्वितीय ) अजय उपाध्याय के साथ उनके शासकीय वाहन से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.लक्ष्मी सिंह के पास भेज कर श्री पांडेय  को सुनने की मशीन उपलब्ध कराई और इसके साथ ही उप जिलाधिकारी शाहगंज को निर्देशित भी किया कि प्रकरण में नियमानुसार कार्यवाही करते हुए प्रकरण को निस्तारित कराते हुए अवगत भी कराए। 
             जिलाधिकारी के कार्यशैली को देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शीतला प्रसाद पांडेय  के द्वारा  मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस प्रकरण को लेकर जिलाधिकारी  डा.दिनेश चन्द्र की  संवेदनशीलता व त्वरित  निर्णय जैसी कार्यशैली की चहुंओर सराहना होती दिखी, लोगों का मानना था कि, जिलाधिकारी की तरह ही अगर उनके अधीनस्थ अधिकारीगण व कर्मचारीगण  भी कार्य  करें तो आमजन व फरियादियों को न्याय के लिए  दर दर भटकना नहीं पड़ेगा।  ऐसी कार्रवाई से आमजनमानस का भरोसा भी शासन प्रशासन  के प्रति मज़बूत होता है ।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !