सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य कर रहा औषधि विभाग - रजत पांडेय
नकली,अधोमानक व नारकोटिक्स दवाओं के कारोबार में लिप्त लोगों पर होगी कठोर कार्रवाई
जौनपुर। दवाऐं जीवन रक्षक होती हैं, किसी को भी व्यक्तिगत लाभ के लिए दूसरों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने का कोई हक नहीं, उक्त बातें औषधि निरीक्षक रजत पांडेय ने एक अनौपचारिक वार्ता के दौरान कहीं, उन्होंने आगे कहा कि सरकार की मंशा है कि, किसी भी व्यक्ति को अधोमानक दवाऐं न मिलें। प्रत्येक व्यक्ति को अच्छी, सस्ती व गुणवत्तायुक्त दवाऐं मिलें। इसी क्रम में लगातार मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी व जांच कर दवाओं का सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए भेजे जाने का काम विभाग द्वारा किया जा रहा है। जो दवाऐं अधोमानक मिल रहीं हैं, विक्रेता व मेडिकल स्टोर्स संचालकों के खिलाफ विभाग द्वारा सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराकर शख्त से शख्त कार्रवाई कराई जा रही है । साथ ही मेडिकल संचालकों, तथा मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ वार्ता करके अधोमानक दवाओं को न बेचे जाने के प्रति जागरूक करने का काम भी किया जा रहा है। आमजन से भी आह्वान किया जा रहा कि अगर उनके संज्ञान में भी कहीं ऐसी जानकारी मिले जहां से अधोमानक दवाओं की बिक्री हो रही है तो अविलम्ब विभाग को सूचित करें, विभाग त्वरित व उचित कार्रवाई करेगा, और सूचना देने वाले की पहचान भी गुप्त रखी जायेगी। पिछले लगभग दो महीनों में सौ से अधिक प्रतिष्ठानों की जांच कर , 51 दवाओं के नमूनों को संकलित कर जांच के लिए भेजा जा चुका है, साथ ही पांच ब्लड बैंकों की जांच की गई है। सरकार व विभाग का भी स्पष्ट निर्देश है की अधोमानक, नकली और नारकोटिक्स दवाओं के कारोबार में लिप्त लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा। कितने ही प्रभावशाली क्यों न हों ,उनके खिलाफ प्रभावी व शख्त विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित कराई जायेगी।

