उप मुख्यमंत्री को डीएफओ प्रोमिला ने भेंट किया रुद्राक्ष का पौधा
मंत्री गिरीश चंद्र यादव को सफेद चंदन का पौधा देकर किया स्वागत
जौनपुर। शुक्रवार को विभिन कार्यक्रमों में सहभागिता करने जौनपुर पहुँचे सूबे के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को डीएफओ प्रोमिला ने रुद्राक्ष का पौधा भेंटकर स्वागत किया , साथ ही खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव को डीएफओ प्रोमिला द्वारा सफेद चंदन का पौधा भेंटकर स्वागत किया गया । इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने जौनपुर वन विभाग द्वारा पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित बनाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते कहा कि, सरकार की मंशा है कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण किये जाऐं जिससे हमारी धरती हरी भरी हो, और सभी को स्वच्छ और सुन्दर वातावरण मिले, उन्होंने सभी उपस्थित जनों से आग्रह किया की प्रकृति को सुन्दर बनाने की दिशा में कम से एक पौधे का रोपण जरूर करें ।
उप मुख्यमंत्री ने पोषण से भरपूर सहजन के वृक्षारोपण की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक सहजन के पौधों को लगाने के लिए प्रेरित किया ।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव, राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी, एमएलसी बृजेश सिंह ' प्रिंशू' , विधायक बदलापुर रमेशचन्द्र मिश्रा, विधायक शाहगंज रमेश सिंह, जिलाधिकारी दिनेश चंद्र, सीडीओ ध्रुव खड़िया, एसपी डा. कौस्तुभ, सीएमओ लक्ष्मी सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, परियोजना निदेशक के.के पाण्डेय, सिटी मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह,बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल ,वन विभाग की प्रभागीय वनाधिकारी प्रोमिला, क्षेत्रीय वनाधिकारी सदर शालिनी चौरसिया, वन दरोगा राजेन्द्र प्रसाद यादव, वन दरोगा मारुति, वन रक्षक लक्ष्मीकांत, विवेक कुमार सिंह, लालमनी यादव, विकास सिंह, हर्ष सिंह आदि मौजूद रहे ।

