डीएम,एसएसपी ने किया सीएम से शिष्टाचार मुलाकात, अटकलों का बाजार गर्म

0
डीएम,एसएसपी ने किया सीएम से  शिष्टाचार मुलाकात, अटकलों का बाजार  गर्म 
जौनपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जिलाधिकारी (डीएम) सैमुअल पॉल एन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी)  कुंवर अनुपम सिंह की मुलाकात के बाद जिले के राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। 
आधिकारिक रूप से इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया गया है, लेकिन हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच इसे लेकर विभिन्न तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

जिले में हाल के दिनों में अपराध, कानून-व्यवस्था और मादक पदार्थों के कथित अवैध कारोबार, उमानाथ सिंह स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) की बिगड़ती प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर सार्वजनिक, राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर सवाल उठते रहे हैं। इसी पृष्ठभूमि में मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं। जन सामान्य में चर्चा  है कि मेडिकल कालेज के प्राचार्य के तानाशाही रवैये पर भी मुख्यमंत्री से  विचार विमर्श हुआ होगा। मेडिकल कालेज और प्राचार्य  की कार्यशैली इन दिनों पूरे प्रदेश में चर्चा केंद्र बनी हुई है,जिसकी शिकायत  विभागीय मंत्री, जिले के  प्रभारी मंत्री  से लेकर प्रदेश के अन्य जिम्मेदार जन प्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की जा चुकी है ।

इससे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। राजनीतिक सूत्रों का दावा है कि उस दौरान जिले की कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक कार्यशैली और संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई थी। हालांकि जिलाध्यक्ष ने अजीत प्रजापति ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि मुख्यमंत्री से मिलकर जनपद के विकास कार्यों पर चर्चा के साथ ही मां शीतला चौकियां में कराये गयें विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री जी का  आभार व्यक्त कर जनपद जौनपुर  आने का आमंत्रण दिया । मुलाकात  के दौरान संगठनात्मक एवं प्रशासनिक व्यवस्था पर मुख्यमंत्री से चर्चा सामान्य शिष्टाचार का अंग है। जिलाध्यक्ष की मानें तो जिले में सबकुछ ठीक-ठाक है। 

सूत्रों के हवाले से यह भी कहा जा रहा है कि जिले के प्रभारी मंत्री की कार्यप्रणाली तथा जिला प्रशासन को लेकर संगठन के कुछ पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों में असंतोष की बातें सामने आई हैं। यह भी दावा किया जा रहा है कि कुछ शिकायतें प्रभारी मंत्री तक पहुंचाई गई थीं ।


राजनीतिक चर्चाओं के बीच अब डीएम और एसपी की मुख्यमंत्री से मुलाकात ने अटकलों को और हवा दे दी है। फिलहाल प्रशासन की ओर से इसे नियमित शिष्टाचार भेंट ही बताया गया है और किसी संभावित प्रशासनिक फेरबदल या कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।


अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि आने वाले दिनों में जौनपुर के प्रशासनिक ढांचे, कानून-व्यवस्था या संगठनात्मक गतिविधियों, मेडिकल कॉलेज  की कार्य प्रणाली में कोई बदलाव होता है या नहीं। यदि मुख्यमंत्री का प्रस्तावित जौनपुर दौरा होता है, तो उससे जुड़े फैसलों और घोषणाओं पर भी विशेष नजर रहेगी।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !