विधायक रमेश मिश्रा ने किया मिट्टी का संकलन एवं पौधरोपण

0
विधायक  रमेश मिश्रा ने किया  मिट्टी का संकलन एवं पौधरोपण 

जौनपुर। बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान के अंतर्गत  बदलापुर विधानसभा के ग्रामसभा बड़ेरी के पठखौली, ग्राम गोपालापुर , ग्राम घनश्यामपुर में आयोजित अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम में देश की राजधानी दिल्ली में बनने वाले "अमृत_वाटिका" योजना के अंतर्गत घर-घर से पवित्र मिट्टी कलश में एकत्रित कर वृक्षारोपण किया गया। 

विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि, देश को एकात्मता के सूत्र में पिरोने की यह पावन यात्रा 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के भाव के साथ 140 करोड़ देशवासियों को जोड़ने का काम करेगी , इस मौके पर जिला महामंत्री  सुनील तिवारी, जिला मंत्रीअवधेश यादव, मंडल अध्यक्ष  विनोद शर्मा, शक्ति केंद्र संयोजक  रुद्र पाठक, संतोष मिश्र, पंचायत सचिव  अवनीश कुमार,  दुर्गेश तिवारी,  राकेश तिवारी,  हरिश्चन्द्र सिंह सहित विभिन्न ग्राम सभा के गण मान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !