सर्व‌ पल्ली डा. राधाकृष्णन की जयंती मनाई गयी

0
सर्व‌ पल्ली डा. राधाकृष्णन की जयंती मनाई गयी 

जौनपुर। प्रख्यात शिक्षाविद् ,  दार्शनिक ,पूर्व राष्ट्रपति ,भारत रत्न डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती तिलकधारी पीजी कॉलेज जौनपुर के भौतिक विभाग में शिक्षकों और एमएससी भौतिक विज्ञान के छात्र-छात्राओं द्वारा केक काटकर मनाई गयी ।

 सभी छात्र-छात्राओं ने अपने विभाग के गुरुजनों का शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर मां सरस्वती की प्रतिमा सप्रेम भेटकर बधाई व शुभकामनाएं  देकर आशीर्वाद लिए। शिक्षकों ने भी  उन्हें  आशीर्वाद व शुभकामनाएं देते हुए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया । छात्रों व छात्राओं ने अपने गुरुओं का गीत और भाषण के माध्यम से अभिनंदन और स्वागत किया ।  डॉ डॉ जेपी सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन  के  कृतित्व ,व्यक्तित्व व चरित्र का अनुकरण करने का पाठ पढ़ाया । उन्होंने कहा कि देश में  प्राचीन काल से ही तमाम पौराणिक ,आध्यात्मिक एवं परंपरागत सामाजिक मान्यताएं हैं उसमें वैज्ञानिकता है और उनकी उपयोगिता भी है। हमें समाज और देश के समक्ष उन तथ्यों को भी वैज्ञानिक दृष्टिकोण से प्रकाशित करना होगा जिससे शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक व सामायिक उन्नयन हो सके । वास्तव में धर्म और विज्ञान का  सहसंबंध गूढ़ है। इसलिए अल्प ज्ञानी व सामाजिक विद्वेष फैलाने वाले   हमारे देश की प्राकृतिक एवं धार्मिक मान्यताओं का उपहास उड़ाते हैं । जबकि गहराई से अध्ययन करने पर उन सब में वैज्ञानिकता और उपयोगिता 100% पाए जाते हैं । इस शिक्षक दिवस सम्मान समारोह के अवसर पर भौतिक विज्ञान विभाग के कार्यवाहक विभाग प्रभारी प्रोफेसर अमित श्रीवास्तव  कोऑर्डिनेटर डॉ सुदेश  सिंह, डॉ रमेश सिंह ,डॉ ज्ञानेश्वर शर्मा ,डॉक्टर अनुराग चौधरी के साथ-साथ विभाग के लैब असिस्टेंट सुजीत सिंह, दिनेश सिंह, अभिषेक सिंह ,दयाशंकर यादव ,संजीव सिंह ,दीपक सिंह ,जयशंकर सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !