जफराबाद के मकतब इस्लामिया स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस

0
जफराबाद के मकतब इस्लामिया स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस
जौनपुर। जफराबाद स्थानीय नगर पंचायत के नासही वार्ड स्थित मकतब इस्लामिया स्कूल में मंगलवार को शिक्षक दिवस बड़े ही हर्ष के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. सरफराज खान ने स्कूल के बच्चों को भविष्य में आगे बढ़ने के लिए उत्साहित करते हुए कहा कि जो भी छात्र अपने गुरु के दिये गये शिक्षा और व्यवहारिक गुण को ध्यान में रखते हुए चलेगा, वह एक न एक दिन जरूर अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगा। वहीं विशिष्ठ अतिथि के रूप में निसारुल हक, मुस्तकीम, तारिक खान मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधक डॉ. हुसैन व प्रिंसिपल समरीन फातमा मंतशा ने आये हुए अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !