शिक्षा से ही मंजिल को पाया जा सकता है - सीमा

0
शिक्षा से ही मंजिल को पाया जा सकता है - सीमा 
 वार्षिकोत्सव में माउंट लिट्रा जी स्कूल के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मन मोहा  

जौनपुर। वार्षिकोत्सव 'अतुल्यम' में 'नवरस' पर आधारित कार्यक्रम में बच्चों के नृत्य, गणेश वंदना सहित विभिन्न कार्यक्रमों ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।  कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिससे व्यक्ति अपनी मंजिल को कठिन परिश्रम करके प्राप्त कर सकता है। 

विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता व मार्डन सिक्योरिटी फोर्स के चेयरमैन ज्ञान प्रकाश सिंह ने  कहा कि बच्चों की जब नींव मजबूत होगी तभी बच्चे भविष्य में अपनी मंजिल को आसानी से प्राप्त  कर सकेंगे। यह कार्य माउंट लिट्रा जी स्कूल बखूबी निभा रहा है। उन्होंने जनपद के विकास के लिए कहा कि तकनीकि शिक्षा को बढ़ावा देकर सर्वांगीण विकास किया जाएगा, बड़े पैमाने पर कंपनी खोलकर रोजगार दिलाने के क्षेत्र में कार्य किया जाएगा।  
उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी आर.के. विश्वकर्मा ने कहा कि मौजूदा समय में बच्चों को तकनीकि शिक्षा पर जोर देने की जरूरत है, क्योंकि अन्य देश तकनीकि शिक्षा की बदौलत विकास कर रहे हैं।

जौनपुर जिले के पूर्व जिलाधिकारी व कृषि विकास के सचिव अनुराग यादव ने कहा कि बच्चों को सिर्फ स्कूल भेज देने से अभिभावकों की जिम्मेदारी समाप्त नहीं हो जाती है। बच्चों को संस्कारित व तकनीकि शिक्षा दिलाने की दिशा में अभिभावकों को अहम भूमिका निभानी होगी।  स्कूल के निदशेक डॉ. अरविंद सिंह एवं विख्यात सिंह ने अतिथियों को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 

पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा ने कहा कि बच्चे कच्ची मिट्टी के समान होते हैं, जिसे हर दिन शिक्षक पकाता है और एक दिन शिक्षक की मेहनत रंग लाती है। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य श्वेता मिश्रा ने विद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत किया। छात्रों ने स्वागत गीत, गणेश वंदना, वीर मणिकर्णिका, नारी सशक्तिकरण, अघोर नृत्य, हारर नृत्य, बाल मजदूरी, भक्ति रस पर नृत्य जैसे कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। 
इस अवसर पर उप निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग लखनऊ अजीत सिंह, बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल, अजीत सोडा, सत्य प्रकाश सिंह, सुबाष सिंह, जंग बहादुर सिंह, विनोद कुमार राय प्रधानाचार्य ग्रामोदय इण्टर कालेज गौराबादशाहपुर जौनपुर, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, राजेश सिंह टोनी, दिनेश सिंह, संतोष सिंह बघेल सहित भारी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष व विद्यालय के संरक्षक रमेश सिंह ने आभार ज्ञापित किया। संचालन  आयुष प्रताप सिंह, मान्या रघुवंशी, मानवी सिंह, रिया चौहान, जीतेश सिंह व अंश यादव ने किया।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !