सिद्दीकपुर से जमुहाईं मार्ग का होगा चौड़ीकरण - राज्यमंत्री
जौनपुर। खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के प्रयास से सदर विधानसभा में कई परियोजनाओं स्वीकृति कराई गयी है जिसमे कुछ परियोजना पूरी हो गई हैं और कुछ परियोजनाएं अभी चल रही हैं उसी कड़ी में एक परियोजना सिद्दीकपुर से जमुहाईं मार्ग जिसकी लम्बाई 11.600 किलोमीटर है जो जौनपुर व आज़मगण की सीमा को जोड़ती है।
इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए उत्तर प्रदेश शासन से प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत मिल गयी है।
इस सड़क परियोजना में खर्च होने वाली राशि की अनुमोदित लागत 1843.25 लाख ( रूपये अठ्ठारह करोड़ तिरालिस लाख पच्चीस हजार मात्र ) है।
इस परियोजना के बन जाने से जनपदवासियों को बहुत सहूलियत मिलेगी, इस परियोजना को स्वीकृत करने के लिए मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व लोक निर्माण मन्त्री जितिन प्रसाद के प्रति आभार व्यक्त किया । उक्त जानकारी मनीष श्रीवास्तव ने दिया।

