डॉ अब्दुल क़ादिर खान ने किया लाइफ डेंटल केअर फ़्रैक्चर एन्ड ट्रामा सेंटर का उद्घाटन

0
डॉ अब्दुल क़ादिर खान ने किया लाइफ डेंटल केअर फ़्रैक्चर एन्ड ट्रामा सेंटर का उद्घाटन
जौनपुर।  शहर के शाहगंज पड़ाव मोहम्मद हसन कॉलेज के पास नवनिर्मित डेंटल केअर फ़्रैक्चर एन्ड ट्रामा सेंटर का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ अब्दुल क़ादिर खान प्रिंसिपल मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज ने मंगलवार को फ़ीता काट कर किया उन्होंने कहा कि ये हॉस्पिटल शहर की जनता के लिये काफ़ी उपयोगी साबित होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास है कि दोहरा,पुकार अपने जौनपुर से पूरी तरह से ख़त्म हो जाये क्योंकि इसके सेवन से सिर्फ़ दांतो पर नहीं बल्कि स्वास्थ्य पर भी भारी प्रभाव पड़ता है।

हॉस्पिटल के प्रोपराइटर डॉ अरीबुज़ज़्मां ने बताया कि यहाँ दांत संबंधी सभी रोगों का अत्याधुनिक मशीनों द्वारा उच्चतम क़्वालिटी का इलाज उपलब्ध है और साथ ही हड्डी रोगों के इलाज की भी सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने टिप्स देते हुए कहा कि सोते समय ब्रश करके सोएं अगर कोई दातून का इस्तेमाल करता है तो इससे सुन्नत ए नबवी अदा होती है और साथ ही दांतों के रोगों से मुक्ति मिलेगी।

इस अवसर पर सुरेंद्र प्रताप सिंह पूर्व एम एल सी, शकील अहमद,तहसीन अब्बास,डॉ फ़ैज़,श्रवण जायसवाल,डॉ आर के जायसवाल,डॉ ए के सोनकर,डॉ अनम फातिमा,डॉ अबू फैसल,ज़ुबैर अहमद,एजाज़ अहमद,शम्सुज़्ज़मा खान,बादशाह एडवोकेट,वकील अहमद,डॉ अर्शी खान,डॉ फैसल,अनिल गौतम,विनोद भारती समेत आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !