राज इण्टर कालेज में पुरातन छात्रों का हुआ सम्मान

0
राज इण्टर कालेज में पुरातन छात्रों का हुआ सम्मान 

जौनपुर । राजा श्रीकृष्ण दत्त इण्टर कालेज में पुरातन छात्रों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । प्रबंधक डा. सत्यराम प्रजापति ने कहा कि, परिश्रम ही सफलता की कुंजी है । 

इस कालेज में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र संघ लोक सेवा आयोग बिहार से चयनित अध्यापक मनीष मिश्रा व सिविल जज उत्तरांचल अभिषेक कुमार मिश्रा को सम्मानित किया गया । 
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजा कृष्णदत्त पीजी कालेज के पूर्व प्राचार्य डा. अखिलेश्वर शुक्ला ने किया । छात्रों को संबोधित करते हुए श्री शुक्ला ने कहा की कड़ी मेहनत और लगन का कोई विकल्प नहीं होता , मनीष मिश्रा और अभिषेक मिश्रा इसके सशक्त  उदाहरण हैं। इनसे प्रेरणा लेकर आप लोग भी सफलता की बुलंदियों को छू सकते हैं। 
डा.‌संजय चौबे ने छात्र छात्राओं को समय के सदुपयोग करने के प्रेरित किया । उप निबंधक जियाराम यादव ने माल्यार्पण कर पूर्व सफल छात्रों का सम्मान किया ।
इस मौके पर अशोक कुमार तिवारी, अंजनी कुमार श्रीवास्तव, डा. प्रेमचंद, अशोक मिश्रा, संतलाल,राम प्रताप, डा. बृजेश कुमार सिंह, डा. रमेश सिंह, डा. नागेन्द्र प्रसाद यादव, ओमप्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !