डा. अब्दुल कादिर खान ने पेश की गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल

0


डा. अब्दुल कादिर खान ने पेश  की गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम हमारे देश की आत्मा है . डा. कादिर

डा. अब्दुल कादिर  खान‌ ने दिया है ,राम मंदिर निर्माण में एक लाख, एक हजार, एक सौ ,एक रूपयें का सहयोग 

जौनपुर। अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे प्रभु श्रीराम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जहां एक ओर हिन्दू समाज उत्साहित है , वहीं दूसरी और मुस्लिम वर्ग के लोग भी भागवान श्रीराम के प्रति अपनी अटूट आस्था दिखा रहे है। राम मंदिर निर्माण में एक लाख, एक हजार एक सौ, एक रूपयें का योगदान देकर मोहम्मद हसन पीजी कालेज के  प्राचार्य डा. अब्दुल कादिर खान ने गंगा - जमुनी तहजीब की मिशाल पेश किया है। उन्होने मीडिया से कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम हमारे देश की आत्मा है। प्रभु श्रीराम के आदर्श सभी के लिए अनुकरणीय हैं, 

 राम मंदिर-बाबरी मस्जिद विवाद को कोर्ट द्वारा निपटारा होने के बाद अयोध्या में मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हुआ जो अब पूरा होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 जनवरी को भागवान राम की भव्य  प्रतिमा को मंदिर में स्थापित करने जा रहे हैं। मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिन्दू परिषद के नेतृत्व में धन संग्रह का कार्य शुरू हुआ था। सन् 2021 में मोहम्मद हसन पीजी कालेज के प्राचार्य डा. अब्दुल कादिर खान ने भी स्वेच्छा से एक लाख , एक हजार, एक सौ, एक रूपये का योगदान किया था। अब मंदिर बनकर तैयार हो गया है 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम की  दिव्य एवं भव्य प्रतिमा स्थापित हो जायेगी।   
 प्राचार्य डा. अब्दुल कादिर खान ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम हमारे देश की आत्मा हैं वह सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं, राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण आपसी भाईचारा का प्रतीक है, इसमें सभी देशवासियों को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। हमारी संस्कृति हजारों साल पुरानी है इसे कोई खत्म नहीं कर सकता है, अंग्रेजों ने भी यहाँ लम्बे समय  तक शासन किया लेकिन हमारी सभ्यता, संस्कृति व एकता को  मिटा नहीं पाए। उन्होंने बताया कि हमारे विद्यालय के प्रांगण में एक सप्ताह तक यज्ञ कार्यक्रम किया गया और 22 जनवरी से 29 जनवरी तक राम जन्मभूमि निर्माण की सफलता को लेकर यज्ञ का आयोजन किया गया है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !