जौनपुर। विकास खण्ड बख्शा के ग्राम पंचायत खुशहूपुर में सदस्य विधानसभा परिषद बृजेश सिंह 'प्रिन्सू' की अध्यक्षता में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर बृजेश सिंह प्रिंसू ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाएं जरूरतमंद ,गरीबों के लिए है। सभी जरुरतमंदो तक योजनाओं को पहुचाने के लिए सरकार कटिबद्ध है। सरकार की मंशा के अनुरूप योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है। उन्होंने किसान सम्मान निधि, आवास योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन, शौचालय आदि योजनाओं की जानकारी दी। इस द्वौरान उन्होंने गर्भधात्री महिलाओं की गोदभराई एवं बच्चों को अन्नप्रासन कराया।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

