( केराकत) जौनपुर। उप जिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने ग्राम पंचायत रामपुर सोइरी में प्राथमिक विद्यालय पर कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुल 500 कम्बल का वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में कुल 8 ग्राम क्रमशः ग्राम सभा रामपुर सोइरी, ग्राम सभा लहंगपुर, ग्राम सभा असबरनपुर, ग्राम सभा काकोरी, ग्राम सभा भवनाथपुर, ग्राम सभा खालिसपुर कला, ग्राम सभा मकरा, ग्राम सभा चितईपुर ( कुल 8 ग्राम) के मुसहर जाति, नट जाति, नोना जाति, राजभर जाति, विधवा, विकलांग श्रेणी के लाभार्थियों को कम्बल का वितरण किया गया।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

