राज्यमंत्री ने किया कंबल वितरण

0
राज्यमंत्री ने किया कंबल वितरण 
जौनपुर। विकास खण्ड खुटहन के ग्राम टिकरी खुर्द प्राथमिक पाठशाला में आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चन्द्र यादव  द्वारा जरुरतमंदो के बीच कम्बल वितरित किया गया ।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि इस कड़ाके कि ठंडक में गरीब व निर्बल असहाय लोगों को कंबल बांटना पुनीत कार्य है केन्द्र व राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीब और वँचित लोगो को मिल रहा है।गरीबों को सहायता प्रदान करने और उन्हें लाभ देने के लिए गरीब कल्याण योजना जिसके अंतर्गत गरीबों को फ्री राशन व्यवस्था की गयी है 
 योजनाएं स्वास्थ्य , शिक्षा, कृषि, रोजगार और बुनियादी ढांचे के विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही हैं।
 कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मदन सोनी, कमला सिंह, नन्दलाल राजभर, महेन्द्र सिंह, प्रतिनिधि अजय सिंह,  मनीष श्रीवास्तव, बलिहारी राजभर, पुष्पेन्द्र त्यागी   आदि  उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !