उर्वरक की 65 दुकानों पर छापा, तीन के लाइसेंस निलंबित

0
उर्वरक की 65 दुकानों पर छापा, तीन के लाइसेंस निलंबित

32 नमूने लिए गये, 7 को चेतावनी जारी 

जौनपुर। रबी अभियान के तहत जनपद के सभी कृषकों को उचित मूल्य पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक की उपलब्धता कराने के दृष्टिगत अपर मुख्य सचिव (‌ कृषि ) उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी जौनपुर अनुज कुमार झा द्वारा राजस्व विभाग व कृषि विभाग के जिलास्तरीय अधिकारियों की टीम गठित करके जनपद के सभी उर्वरक बिक्री प्रतिष्ठानों पर छापे की कार्रवाई कराई गई। 
तहसील शाहगंज में जिला कृषि अधिकारी केके सिंह , तहसील मड़ियाहूं में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी स्वाती पाहुजा, तहसील बदलापुर में अपर जिला कृषि अधिकारी रविन्द्र कुमार, तहसील मछलीशहर में जिला कृषि रक्षा अधिकारी विवेक कुमार, तहसील केराकत में भूमि संरक्षण अधिकारी शशिकेश सिंह एवं तहसील सदर में  उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में छापे की कार्रवाई की गई ।‌

छापे के दौरान मौके पर स्टाक एवं बिक्री रजिस्टर ,स्टाक एवं रेट बोर्ड, विभाग द्वारा जारी लाइसेंस आपूर्ति कर्ता फर्मों के बिक्री अधिकार पत्र इत्यादि का गहन निरीक्षण किया गया । साथ ही साथ मौके पर उपलब्ध सभी प्रकार के उर्वरकों के संभार का सत्यापन पीओएस मशीन में उपलब्ध स्टाक के आधार पर किया गया । 
उर्वरक की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने हेतु संदिग्ध स्टाक से नमूना ग्रहित कर परीक्षण हेतु प्रयोगशाला में भेजा गया । उर्वरक छापा अभियान में जिला कृषि अधिकारी केके सिंह द्वारा निरीक्षण के दौरान मे. किसान खाद एवं बीज भण्डार कोईरीडीहा , मौर्या खाद भण्डार चिरैयामोड़ शाहगंज एवं गुप्ता खाद भण्डार चिरैयामोड़ शाहगंज का स्टाक एवं बिक्री रजिस्टर अपूर्ण पाये जाने तथा पीओएस स्टाक और भौतिक स्टाक में अन्तर पाये जाने के कारण उर्वरक लाइसेंस निलंबित करते हुए एस सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण उपलब्ध  कराने हेतु निर्देशित किया गया है । अभियान के दौरान कुल 65 उर्वरक बिक्री प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया , 32 नमूने ग्रहित किये गये , 7 को चेतावनी जारी किया गया , 3 प्रतिष्ठानों का लाइसेंस निलंबित किया गया । 

रबी अभियान के तहत वर्तमान समय में कृषकों  में वितरण हेतु यूरिया उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता है, यूरिया उर्वरक की जनपद में कोई कमी नहीं है ।

फोटो - उर्वरक की दुकानों पर छापेमारी के दौरान निलंबन की कार्रवाई करते जिला कृषि अधिकारी केके सिंह व अन्य।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !