जेसीआई चेतना ने किया कंबल वितरण

0
जेसीआई चेतना ने किया  कंबल वितरण

जौनपुर। बढ़ते ठंड को देखते हुए जहां एक ओर शासन प्रशासन कंबल वितरण कर जरुरतमंदो को राहत पहुंचाने का काम कर रहा है, वहीं  दूसरी तरफ सामाजिक संस्थाओं ने भी सहयोग का हाथ बढ़ाना शुरू कर दिया है ,इसी क्रम में सामाजिक संस्था जेसीआई चेतना की अध्यक्ष  मीरा अग्रहरी के नेतृत्व में नगर स्थित बालबाड़ी स्कूल के परिसर में  कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन  किया गया । साथ ही खाद्य सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित बालवाड़ी स्कूल की शिक्षिका ज्योती शाह ने संस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि यबड़ा ही नेक कार्य है, जरुरतमंदो की सेवा बड़ा ही पुनीत कार्य है, संस्था की सदस्यों ने कंबल वितरण कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर  पूर्व अध्यक्ष जेसी एचजीएफ नीतू गुप्ता, अनीता सेठ, ममता कश्यप, अनीता गुप्ता, चेतन साहू, ममता गुप्ता, रेनू गुप्ता उपस्थित रहीं, कार्यक्रम का संचालन आकांक्षा द्विवेदी  तथा आभार, संस्था की सचिव वंशिका सिंह  ज्ञापित किया ।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !