अद्भुत, अकल्पनीय था अयोध्या का नजारा - ज्ञान प्रकाश सिंह

0
अद्भुत, अकल्पनीय था अयोध्या का नजारा - ज्ञान प्रकाश सिंह

  प्रभू श्रीराम मंदिर के 
प्राण प्रतिष्ठा के‌ ऐतिहासिक  कार्यक्रमों का बखान शब्दों में नहीं किया जा सकता 

जौनपुर। अयोध्या में ऐतिहासिक भव्य राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में जनपद के गोधना गांव निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह व उनकी पत्नी रीना सिंह ने हिस्सा लिया।  अयोध्या में आयोजित भव्य कार्यक्रम से जनपद लौटे ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि अयोध्या की अनुपम खूबसूरती, आलौकिक आभा बिखेर रही थी , जिसके  बखान के लिए मेरे पास शब्द नहीं है ।‌ पर
प्राण  प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अद्वितीय, अविस्मरणीय, नयनाभिराम दृश्य को सिर्फ महसूस किया जा सकता है । देश विदेश से लोगों का आयोजन में हिस्सा लेना प्रभू श्रीराम के प्रति उनकी आस्था, विश्वास व प्रेम का जीता जागता प्रमाण है । रामायण व रामचरित मानस की एक एक चौपाई चरितार्थ होती दिख रही थी। नये युग के नये भारत का अभ्युदय भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में सशक्त कदम है‌। हेलीकाप्टर से हो रही पुष्प वर्षा का दृश्य अद्भुत सुख  का अनुभव करा रहे थे । पत्नी संग ऐसे कार्यक्रम का हिस्सा बनकर गर्व व  सुख का अनुभव हो रहा था, जैसे पूर्व जन्मों के अच्छे कर्मो का प्रतिफल मिल रहा हो ।‌ विदित हो कि ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा राम मंदिर निर्माण में एक करोड़, एक्कीस लाख, ग्यारह हजार,एक सौ, ग्यारह रुपये का अंशदान भी दिया गया था । 

फोटो - अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अभिवादन करते भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !