जौनपुर। जनपद के तेजीबाजार विरशादपुर निवासी शिवम कुमार सिंह को कार्यशैली को देंखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव के निर्देश एवं चंदन पाठक कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश ने बनारस मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा समर्थक मंच बनारस मंडल उत्तर प्रदेश के पद पर मनोनीत किया है । इससे लोगों में खुशी का माहौल हैं, भारी संख्या में शुभचिंतकों द्वारा बधाई देने का क्रम चलता रहा । शिवम सिंह ने बताया कि हमें जो जिम्मेदारी दी गई है इसके लिए मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष को धन्यवाद देता हूं । साथ ही पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कर्तव्य पालन करने के प्रतिबद्ध रहूंगा।
फोटो - शिवम सिंह

