जनक कुमारी इंटर कालेज में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

0
जनक कुमारी इंटर कालेज में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

जौनपुर।  जनक कुमारी इंटर कॉलेज हुसैनाबाद में शुक्रवार को  75 वा गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया ।  कार्यक्रम का प्रारंभ  प्रबंधक संतोष कुमार श्रीवास्तव एवं प्रधानाचार्य डॉ जंगबहादुर सिंह ने द्वारा ध्वजा रोहण करके  किया। तत्पश्चात बच्चों द्वारा भाषण, गीत,कविता  के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की सुंदर प्रस्तुति की गई ।

 समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक संतोष कुमार श्रीवास्तव ने आज गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है इसके विषय में छात्र-छात्राओं को विस्तार से बताया प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस के के पावन अवसर पर देश के उन तमाम वीर सबूत को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए इस देश की गणतंत्र को  बनाए रखने के लिए छात्र-छात्राओं का आवाहन किया। 
 कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक  विपनेश कुमार श्रीवास्तव,  वीर सिंह,जवाहर सरोज, प्रतिमा विश्वकर्मा ,अंतिमा सिंह,नेहासिंह, संयुक्त लता श्रीवास्तव, सुहासिनी मिश्रा, व अन्य अध्यापकों  अध्यापिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के अध्यापक विजेंद्र प्रसाद ने किया।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !