घातक है प्लास्टिक का उपयोग - मीरा
जेसीआई चेतना ने मां सरस्वती पूजनोत्सव के साथ ही प्लास्टिक के उन्मूलन के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान ।
जौनपुर। नगर के एक होटल में जेसीआई जौनपुर चेतना ने बसंत पंचमी कार्यक्रम का आयोजन कर मां सरस्वती की अराधना करने के साथ ही पर्यावरण व जीव जन्तुओं के लिए ख़तरनाक साबित हो रही प्लास्टिक के उन्मूलन के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया।
संस्था की पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा एक दूसरे को बसंत पंचमी की बधाई देने के साथ ही प्लास्टिक का उपयोग रोकने एवं कपड़े व कागज के थैले के उपयोग पर जोर दिया गया साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया एवं प्लास्टिक के दुष्प्रभाव पर चर्चा के साथ ही इसके उन्मूलन के लिए संकल्प दिलाया गया ।संस्था की अध्यक्ष मीरा अग्रहरी द्वारा उपस्थित लोगों को कपड़े का थैला वितरित कर पर्यावरण को बचाने की सपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में फाउंडर अध्यक्ष मेघना रस्तोगी पूर्व अध्यक्ष नीतू गुप्ता, चारू शर्मा, मधु गुप्ता, रीता कश्यप, अभिलाष श्रीवास्तव, मीना गुप्ता, सारिका सेठ, चारु टंडन, सरला महेश्वरी, डॉली गुप्ता, संगीता सेठ, डॉ० आकांक्षा त्रिवेदी, शिल्पी जायसवाल, चेतन साहू, विभा गुप्ता, ज्ञानेश्वरी गुप्ता, ममता केसरवानी, शिवानी खरे, दीपिका सिंह, शारदा गुप्ता, अंजू जयसवाल, शिवानी चौरसिया, चंदा बरनवाल, रेखा , प्रतिमा गुप्ता, ममता कश्यप, यशी गुप्ता, यशिका गुप्ता, अनाया अग्रहरी आदि शामिल रहीं , कार्यक्रम का संचालन संस्था की सचिव वंशिका सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन ममता गुप्ता व संचिता बैंकर के द्वारा किया गया ।

