अभिषेक सिंह ( आईएएस ) ने दिया सामाजिक समरसता का संदेश, निषाद रथ को सर्व समाज ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ।
युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने की अभिषेक, सिंह की मुहिम ला रही रंग ।
आईएएस अधिकारी के साथ ही वालीवुड में धमाल मचाने वाले अभिषेक बने युवाओं के रोल माडल, सेल्फी लेने वालों की लगी होड़।
जौनपुर । नगर के मां शीतला चौकियां धाम से श्रद्धालुओं से भरी बस अयोध्या के लिए निःशुल्क रुप से दर्शन पूजन के लिए रवाना की गई।
गणेश पूजनोत्सव का विशाल कार्यक्रम कराकर राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों को जौनपुर की धरती पर लाकर जनपद की खूबियों से परिचित कराने के कारण सुर्खियां बटोरने वाले अभिषेक सिंह की कार्यशैली की चर्चा प्रदेश ही नहीं बल्कि, देश स्तर पर होती रहती है, आईएएस अधिकारी होने के साथ ही बालीवुड में अपनी क्षमता का लोहा मनवाने वाले श्री सिंह आज देश में किसी परिचय के मोहताज नहीं । जनपद की माटी की सोंधी महक को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने व युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने की अभिषेक सिंह की मुहिम अब रंग लाने लगी है । आज अभिषेक सिंह की लोकप्रियता का आलम यह है कि हर वर्ग अभिषेक सिंह से प्रभावित होकर उनसे मिलने व जुड़ने के लिए उत्साहित दिख रहा है ।
'निषाद रथ' चलवाने की अनोखी कोशिश की लोग जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं । जनपद के लोग अब एक माह तक नि: शुल्क रुप से जौनपुर से अयोध्या जाकर प्रभु श्रीराम का दर्शन पूजन कर सकेंगे, इसी क्रम में श्रद्धालुओं भरी एक बस जय श्रीराम के नारे के साथ मां शीतला चौकियां धाम से अयोध्या के लिए रवाना हो गई, आज से पांच बसों का संचालन एक महीने के लिए शुरू हो जायेगा। खास बात यह रही कि बस को सर्व समाज के लोगों ने हरी झंडी दिखाकर जय श्रीराम के जयकारे के साथ रवाना किया । इतना ही नहीं अभिषेक ने युवाओं को जागरूक करने व राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए एक मुहिम शुरू किया है , जिसमें युवाओं, छात्र छात्राओं द्वारा सरकार के पिछले दस वर्षों के कार्यकाल की साकारात्मक कार्यों का विडियो बनाने की प्रतियोगिता कराई जा रहा रही , जो सभी के बीच बेहद आकर्षण का केंद्र बना है , प्रतियोगिता में प्रत्येक दिन सफल छात्रों को मोटरसाइकिल तो छात्राओं को ईनाम स्वरूप स्कूटी दी जा रही है ।
आजाद पत्र से हुई बातचीत में अभिषेक सिंह ने कहा कि ,
भगवान श्रीराम विश्व शांति एवं एकता का संदेश देते हैं तो हमें भगवान श्रीराम के संदेश को अपनाना चाहिए ,
कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक समरसता व एकता का का संदेश देने के क्रम में निषाद रथ को हिन्दू , मुस्लिम,सिख, ईसाई सभी धर्मों व जाति के लोगों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
लोगों को सम्बोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि, जौनपुर मेरी जन्मभूमि है, मैंने देश में जिम्मेदार पदों पर रहकर देश की सेवा की है, पूरे देश का सपना साकार हुआ, भगवान श्रीराम लला का भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ तो इस महान पर्व पर मेरी दिली इच्छा है कि मेरे जनपदवासियों ,सभी जाति, धर्म सम्प्रदाय,समुदाय के लोग आसानी से भगवान श्रीराम का दर्शन प्रतिदिन करें ,उसी क्रम में जौनपुर चौकिया धाम से पांच बस निषाद रथ 7 तारीख से शुरू होगी आज एक बस रवाना करके सर्व समाज ने शुभारंभ कर दिया गया है । ढोल नगाड़ों की धुन पर जय श्रीराम का जयकारा व गीत संगीत से माहौल खुशनुमा राममय बना हो गया , स्थानीय कलाकारों ने भी बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में भागीदारी निभाई, इस मौके आशीष माली ने रामधुन पर नृत्य करके प्रभु श्रीराम के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की,सिराज अहमद, ऋतुराज सिंह छोटू, वैभव सिंह ,डाली किन्नर, अनिल निषाद, टीडीएमसी के छात्र-छात्राएं , शिक्षक,चिकित्सक,अधिवक्ता, समाजसेवी, सहित भारी संख्या में स्थानीय व श्रद्धालुगण उपस्थित रहे ।

