पारदर्शिता के साथ होगा पात्रो का काम - एसडीएम

0
पारदर्शिता के साथ होगा पात्रो का काम - एसडीएम 

जौनपुर। सदर तहसील में नवागत उप जिलाधिकारी पवन कुमार सिंह ने कहा कि, सरकारी योजनाओं का पात्रों को पारदर्शी तरीके से लाभ मिले तथा किसी भी पात्र व्यक्ति को तहसील में अपने काम के लिए भटकना न पड़े यही हमारी प्राथमिकता होगी , एसडीएम ने कहा कि आय, जाति , निवास तथा वरासत सहित अन्य कार्यों में  जरुरतमंदो को चक्कर न लगाना पड़े इस बात पर पूरा बल दिया जायेगा। एसडीएम पवन सिंह ने आगे कहा कि सरकार की मंशा के अनुसार काम हो , संबंधित अधिकारी व कर्मचारी आपस में तालमेल बनाकर काम करने पर जोर दें तो  कार्य के लिए स्वस्थ माहौल बनेगा।  एसडीएम सदर पवन कुमार सिंह ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर सदर तहसील का कार्यभार ग्रहण किया । अनौपचारिक वार्ता में  कहा कि जमीन संबंधी विवादों का पुलिस व राजस्व विभाग की टीम बनाकर  सही तरीके से मामलों का निस्तारण किया जायेगा।  डीएम ने उप जिलाधिकारी गणों का तबादला किया जिसमें पवन कुमार सिंह को सदर, अमित कुमार सिंह को बदलापुर, सुनील कुमार भारती को केराकत, अर्चना ओझा को उपजिलाधिकारी अतिरिक्त की ज़िम्मेदारी सौंपी ।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !