संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर थाना प्रभारी रखें पैनी नजर - नेहा मिश्रा

0
संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर  थाना प्रभारी रखें पैनी नजर - नेहा मिश्रा 
लोकसभा  चुनाव के मद्देनजर केराकत एसडीएम नेहा मिश्रा ने थाना प्रभारियों संग की बैठक दिया आवश्यक दिशा-निर्देश 

चुनाव के दौरान सोशल मीडिया भ्रामक खबर फैलाने वालों की खैर नहीं, मिली शिकायत तो होगी  शख्स कार्रवाई 

जौनपुर। केराकत एसडीएम नेहा मिश्रा ने तहसील सभागार के अपने कक्ष में केराकत तहसील क्षेत्र के थाना प्रभारियों के साथ बैठक की ।  एसडीएम ने आगामी लोकसभा चुनाव में संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों का वर्गीकरण व पिछली घटनाओं के आधार पर उचित निगरानी करने के लिए विचार विमर्श किया । सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि, पिछले चुनाव में थानाक्षेत्र के जिन गांवों में हल्की फुल्की घटनाएं भी हुई हैं, ऐसी जगहों पर विशेष नजर रखी जाय।

संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथ जहां पर हैं, उन गांवों में पहुंचकर वहां के गणमान्य लोगों से संपर्क कर प्रधान के सहयोग से कड़ी निगरानी रखी जाय , युवा मतदाताओं को जागरूक करें कि , किसी भी प्रकार की चुनाव से संबंधित भ्रामक खबर फेसबुक व ह्वाट्सएप पर बिल्कुल भी शेयर ना करें। अन्यथा शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई  की जायेगी।सोशल  मीडिया पर कोई भी खबर काफी तेजी से प्रचारित व प्रसारित हो जाती है, भ्रामक  खबरों से माहौल खराब होने का खतरा रहता है, इसलिए सोशल मीडिया पर प्रशासन की पैनी नजर बनी रहेगी, इस अवसर पर सीओ केराकत गौरव शर्मा, प्रभारी निरीक्षक केराकत रामजन्म यादव, जलालपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार यादव, गौराबादशाहपुर थाना प्रभारी चंदन कुमार राय आदि उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !