शिक्षा विभाग के प्रति संवेदनशील है सरकार - बृजेश
जौनपुर । मुख्यमंत्री द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से जर्जर भवनों का पुननिर्माण व अवस्थापना सुविधाए आदि उपलब्ध कराये जाने हेतु प्रोजेक्ट अंलकार योजना के अन्तर्गत चयनित राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में विभिन्न कार्यों का शिलान्यास किया गया।
इसी क्रम में जनपद के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में संचालित प्रोजेक्ट अंलकार योजना के अन्तर्गत कराये जाने वाले विद्यालयों के शिलापट्ट का अनावरण कलेक्ट्रेट सभागार में विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू एवं मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम द्वारा किया गया।
विधान परिषद सदस्य ने कहा कि वर्षो से कई राजकीय व माध्यमिक विद्यालयों का सुदृढ़ीकरण और कायाकल्प नही हो पा रहा था। सरकार ने शिक्षा विभाग के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए जनपद के 17 विद्यालयों का चयन किया है आगे और भी विद्यालयों का चयन इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत होगा।
इस प्रोजेक्ट के अन्तर्गत जनपद के कुल 30 राजकीय विद्यालयों में से चयनित 17 राजकीय विद्यालयों को धनराशि रु० 23126000.00 (दो करोड़ इतीस लाख छबीस हजार) प्राप्त हुआ है, जिसके अन्तर्गत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शौचालय, पेयजल, बृहद निर्माण आदि कार्य कराये जाने है। उक्त धनराशि कार्यदायी संस्था उ०प्र० समाज कल्याण निगम (पू०पी०सिडको) के खाते में हस्तान्तरित कर दिया गया है।

