एनएसएस देश व समाज की सेवा के लिए समर्पित -डॉ अब्दुल कादिर खान

0
एनएसएस देश व  समाज की सेवा के लिए समर्पित -डॉ अब्दुल कादिर खान 

जौनपुर-मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर का शुभारंभ  प्राचार्य/संरक्षक डॉ अब्दुल कादिर खान के द्वारा फीता काट कर किया।

 कार्यक्रम में मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्प  अर्पित किया गया ।

स्वागत गीत के रूप में आकांक्षा और सोफिया ने मधुर आवाज के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया 
एवं पूर्व स्वयंसेविका रिया ने भी गीत गाए, स्वयंसेविकों के द्वारा एनएसएस के बहुत से सुझाव भी दिए गए
प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने अपने संबोधन में कहा युवाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना नेतृत्व का भाव जाग्रति करती है, हर युवाओं को लोगों को जागरूक करने का भाव एवं समाज को अच्छा बनाने का संकल्प मिलता है । देश की सबसे बड़ी आबादी युवाओं की है ।

आरडी परेड की स्वयंसेविका आंचल मौर्या ने अपने राजपथ के सफर का अनुभव भी स्वयंसेवक एवं स्वयं-सेविकाओं के  साथ साझा किया ।

इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार बिंद, डॉ विवेक विक्रम सिंह,अहमद अब्बास खान , स्वयंसेवक एवं सेविकाएं मौजूद रहे, कार्यक्रम का संचालन सुमित सिंह ने किया ।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !