अधिवक्ताओं ने किया जिलाधिकारी का सम्मान

0
अधिवक्ताओं ने किया जिलाधिकारी का सम्मान
जौनपुर ।  जिलाधिकारी  रविंद्र कुमार मांदड का कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ के द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ताओं के द्वारा अपने अपने अनुभवों को साझा किया गया। 
                 जिलाधिकारी ने कहा कि अधिवक्ता प्रबुद्ध वर्ग है, समाज के अलग-अलग वर्ग, समूह के बीच में सकारात्मक सेतु का कार्य करते हैं, जिससे अधिवक्ताओं की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। अधिवक्ता समाज के पथ प्रदर्शक भी होते है।      
                     जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद जौनपुर में जिलाधिकारी के रूप में उनका दूसरा और चार अन्य जनपदों में विभिन्न पदों पर भी कार्य कर चुके हैं। बार के सदस्यों से उनका संबंध हमेशा मधुर रहा है , उन्होंने कहा कि, जनपद में हम सब एक दूसरे का सम्मान करते हुए सकारात्मक माहौल में अच्छा कार्य करेंगे । 
                  इस अवसर पर कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा महामंत्री लाल बहादुर यादव सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !