एडीजी पीयूष मोर्डिया ने किया नियंत्रण कक्ष, पुलिस बूथ का लोकार्पण

0
एडीजी पीयूष मोर्डिया ने किया नियंत्रण कक्ष, पुलिस बूथ का लोकार्पण

समाजसेवी व वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के सहयोग से हाईटेक हो रहे जिले के तिराहे, चौराहे, सीसीटीवी कैमरों के नियंत्रण कक्ष, व पुलिस बूथ लोकार्पित

जौनपुर। शुक्रवार को अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पियूष मोर्डिया व पुलिस अधीक्षक  डा. अजय पाल शर्मा द्वारा  शहर क्षेत्र में 10 प्रमुख चौराहों व तिराहों पर  लगायें गये सी सी.टी.वी. कैमरों के लिये स्थापित नियंक्षण कक्ष यातायात पुलिस लाइन  व वाजिदपुर तिराहे पर नव निर्मित यातायात नियंत्रण पुलिस बूथ का  लोकार्पण किया गया। इस मौके पर एडीजी पीयूष मोर्डिया ने कहा कि बड़े शहरों में भी इस तरह की उच्च स्तरीय व्यवस्था जल्दी देखने को नहीं मिलती, चौराहे, तिराहों पर लगे कैमरे अपराध नियंत्रण में भी सहायक साबित होंगे,  ज्ञान प्रकाश के सहयोग के लिए पुलिस विभाग आभारी हैं, ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा एडीजी पीयूष मोर्डिया व एसपी डा. अजयपाल शर्मा को राम दरबार का स्मृति चिन्ह देकर अभिवादन किया गया । एडीजी व पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग की तरफ से ज्ञान प्रकाश सिंह को स्मृति चिन्ह प्रदान कर नेक पहल के लिए सम्मानित किया  ।

ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि जनपदवासियों की सेवा में जब जहां जरूरत पड़ेगी सदैव तत्पर रहूंगा। जनपद को सजाने संवारने की  जिम्मेदारी हम-सब की है। 
 
        नगर क्षेत्र में 10 प्रमुख चौराहों व तिराहों 1- वाजिदपुर. 2- पचहटिया, तिराहा 3. नईगंज तिराहा, 4. कलिचाबाद तिराहा, 5. सद्भभावना तिराहा, 6. सुतरहट्टी तिराहा,  7. सिविल लाइन, 8. कचगाँव तिराहा, 9. अशोक टाकीज तिराहा, 10. कोतवाली तिराहा ) पर स्थापित सीसीटीवी कैमरो के लिये स्थापित एक सर्वर/वर्कस्टेशन नियंक्षण कक्ष यातायात पुलिस लाइन जौनपुर, का लोकार्पण किया गया । साथ ही वाजिदपुर तिराहे पर नव निर्मित यातायात नियंत्रण पुलिस बूथ का भी लोकार्पण किया गया । कार्यक्रम में  एसपी सिटी बृजेश कुमार, एसपी ग्रामीण  शैलेन्द्र सिंह, सीओ  सिटी/यातायात  देवेश सिंह, व यातायात प्रभारी जीडी शुक्ला आदि  उपस्थित रहें।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !