जौनपुर लोकसभा सीट पर कृपाशंकर सिंह बने भाजपा प्रत्याशी

0
जौनपुर लोकसभा सीट पर कृपाशंकर सिंह बने भाजपा प्रत्याशी
महाराष्ट्र सरकार में रह चुके हैं गृहराज्य मंत्री, कद्दावर नेता के रुप है पहचान 

जौनपुर। बीजेपी का टिकट फाइनल होने के बाद सांसद बनने का सपना सजोए 50 से अधिक नेताओं व उनके समर्थकों में मायूसी छा गयी है। इसमें कईयों ने लाखो रूपये खर्च करके पूरे क्षेत्र में बैनर पोस्टर लगवाकर अपने पक्ष में माहौल बनाने का पूरा प्रयास किया था। लेकिन भाजपा महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मंत्री को मैदान में उतारकर सबको चौंका दिया। बेहिसाब धन, दौलत खर्च करने के बाद भी कई दिग्गजों को भाजपा ने  टिकट न देकर उनके व उनके समर्थकों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।


लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पूर्व सांसद केपी सिंह, पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, डा. हरेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व एमएलसी कुंवर वीरेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, उद्योपति ज्ञानप्रकाश सिंह, आइएएस अधिकारी अभिषेक सिंह,  डा. क्षितिज शर्मा समेत कई दिग्गजों ने दावेदारी ठोंकी थी।  भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं व मतदाताओं को रिझाने के लिए आकर्षक बैनर पोस्टरों से पूरे क्षेत्र को पाट दिया गया था। लेकिन भाजपा ने पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह को टिकट देकर ,  माननीय बनने का सपना  संजोए तमाम लोगों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। कृपाशंकर सिंह के नाम आते ही सभी दावेदारो व उनके समर्थको में मायूसी छा गयी है।

सूत्रों की बातों पर गौर करें तो जौनपुर का टिकट फाइनल करने में केन्द्रीय नेतृत्व को भी खूब मशक्कत करनी पड़ी ।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !