जौनपुर आ रहे भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह, करेंगे चुनावी शंखनाद
कार्यकर्ताओं संग बैठक कर बनायेंगे चुनावी जीत की राजनीति, भव्य स्वागत की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता
जौनपुर: जौनपुर लोकसभा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह काशी विश्वनाथ मंदिर में मंगलवार को मत्था टेककर भगवान भोलेनाथ का अशीर्वाद लेंगे, साथ ही संकट मोचन मंदिर मे जाकर बजरंग बली का दर्शन पूजन कर सड़क मार्ग से जौनपुर के लिए प्रस्थान करेंगे, जनपद की सीमा पर पर भारी संख्या में लोगों द्वारा उनका स्वागत किया जायेगा । तत्पश्चात जलालपुर, सिरकोनी, जगदीशपुर क्रॉसिंग पर भारी संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह का स्वागत होगा। उसके बाद वह चौकियां माता के दरबार मे मत्था टेकेकर मां शीतला का अशीर्वाद लेकर अपने चुनावी अभियान का शंखनाद करेंगे। कृपाशंकर सिंह का काफिला भंडारी स्टेशन से सड़क मार्ग से होते हुए कोतवाली चहारसु चौराहा, जेसीज चौराहा से होते हुए भूपटपट्टी स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर पहुंचेगा। अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक मे सम्मिलित होकर चुनाव के जीत हासिल करने की रणनीति तय करेंगे।

