पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर टिकी लोगो की निगाहें

0
पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर टिकी लोगो की निगाहें 
 जौनपुर। बीजेपी का टिकट फाइनल होने के बाद अब लोगों की निगाह गठबंधन,बसपा और पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर टिकी है। हर चट्टी चैराहों पर बस एक ही बात हो रही है कि देखिए गठबंधन से कौन मैदान में आता है, बसपा किसे अपने हाथी की सवारी का हुक्म देती है,और धनंजय सिंह किस पार्टी से मैदान में ताल ठोकने वाले हैं। लोग यहां तक कयास लगा रहे है कि आचार संहिता लगने के बाद बसपा भी गठबंधन का हिस्सा बन  सकती है अथवा बसपा अकेले दम पर चुनावी मैदान में उतरती है।

फोटो -  पूर्व सांसद धनंजय सिंह ।।

 भारतीय जनता पार्टी अपना पत्ता खोलते हुए महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह को मैदान में उतार दिया है। उनके नाम की घोषणा होने के बाद अन्य दावेदारों व उनके समर्थकों में मायूसी दिखाई पड़ रही है, हलांकि पार्टी के खाटी कार्यकर्ता इससे इतर अपने काम में जुट गये है। 

भाजपा का पत्ता खुलने के बाद गठबंधन व बसपा अपना प्रत्याशी उतारने के लिए मजबूत और टिकाऊ उम्मीद्वार की तलाश कर रही है जो भाजपा प्रत्याशी को टक्कर दे सकें। उधर पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर लोग निगाह लगाये हुए है। धनंजय सिंह पिछले चार विधानसभा चुनाव मल्हनी सीट से निर्दल प्रत्याशी रूप में चुनाव लड़े है इन चुनावों में भले ही उन्हे सफलता नही मिली लेकिन हर चुनाव में जीते सपा उम्मीदवार को कड़ी टक्कर देकर दूसरे स्थान पर रहे है। हर चुनाव में उनका वोट बैंक बढ़ता रहा है। इन चुनावों में भाजपा प्रत्याशी को जमानत बचाना मुश्किल हो गया था।फोटो - पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह, भाजपा प्रत्याशी ।।

राजनीति के जानकारों का मानना है कि धनंजय सिंह किसी दल या निर्दलीय मैदान में उतरेगें तो भाजपा प्रत्याशी की राह आसान नही होगी। 

उधर कुछ लोेेेेेेेेेेेेेेेेेेग कयास लगा रहे है कि सपा-कांग्रेस गठबंधन से कोई प्रदेश का कोई दमदार ब्राहमण चेहरा उतारने का मन बना रही है। सपा के निवर्तमान जिला प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी का दावा है कि हमारी पार्टी से सपा का कोई सच्चा सिपाही चुनाव मैदान में उतरेगा।  राजनीतिक पंडितों पर गौर करें तो सपा गंठबंधन से पूर्व विधायक लालबहादुर यादव चुनावी पारी खेल सकते हैं । हालांकि की सपा से दर्जनों की संख्या में लोग टिकट मांग रहे हैं । सपा प्रमुख क्या फैसला लेंगे यह तो भविष्य के गर्भ में है ।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !