हाईटेक आडिटोरियम का जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला धनंजय ने किया लोकार्पण
जौनपुर । जिला पंचायत द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिला निधि से कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह का अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ कायाकल्प किया गया । जिसमें 325 कुर्सियां, सेन्टरलाईज एसी, प्रोजेक्टर, 4 एलईडी टीवी, साउण्ड प्रूफ हाल बनाया गया है जिस पर 139.97 लाख व्यय हुआ।
हाईटेक ऑडिटोरियम का लोकार्पण मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला धनन्जय सिंह द्वारा किया गया,एमएलसी बृजेश कुमार सिंह “प्रिन्सु” बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे ।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला धनंजय सिंह एवं विशिष्टि अतिथि विधान परिषद सदस्य, बृजेश सिंह प्रिंशू का स्वागत प्रमुखगण, एवं सदस्यगण जिला पंचायत, एवं अपर मुख्य अधिकारी द्वारा पुष्प गुच्छ देकर किया गया। तत्पश्चात् जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला धनंजय सिंह द्वारा उच्चीकृत आडिटोरियम के लोकार्पण के साथ-साथ जनपद के सार्वागीण विकास हेतु जिला पंचायत जौनपुर द्वारा 15वॉ वित्त (टाईड/अनटार्डड ग्रान्ट), पंचम राज्य वित्त आयोग योजना एवं जिलानिधि के अन्तर्गत 30 जनवरी 2024 व 13 फरवरी 2024 को आमंत्रित निविदा में स्वीकृत सी0सी0,इण्टरलाकिंग,लेपन/मरम्मत,पुलिया निर्माण, सरोवर निर्माण, नाला/नाली निर्माण, सीमा सूचक द्वार, सामुदायिक शौचालय, हाईमास्ट लाईट स्थापना आदि लागत 6720.66 लाख लागत की 365 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि,जिला पंचायत द्वारा जनपद जौनपुर में मॉल का निर्माण कराया जायेगा, मॉल के माध्यम से जिला पंचायत की आय में बृद्वि होगी वही जनपद वासियो को मनोरंजन के लिए थियेटर व दुकानों आदि सुविधायें मिलेगी। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख सत्येन्द्र सिंह संजय सिंह, विनय सिंह , मनोज यादव , राजकुमार यादव, दिनेश तिवारी, पूर्व जिला पंचायत, सदस्य, बाबा सिंह, एवं मो. हारून, अधिशासी अभियन्ता (सिविल)/अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत के साथ जिला पंचायत के अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

