केंद्रीय नेतृत्व का आभार , पुन: बनेगी मोदी सरकार - कृपाशंकर सिंह
कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने किया भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह का जोरदार स्वागत ,फूल मालाओं लादा
जौनपुर । लोकसभा जौनपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी, पूर्व गृह राज्यमंत्री महाराष्ट्र ,कृपाशंकर टिकट मिलने बाद गृह जनपद पहुंचे।
कृपाशंकर सिंह वाराणसी में संकटमोचन मंदिर में दर्शन कर सड़क मार्ग द्वारा जौनपुर के लिए चले तो भारी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ताओं व उनके समर्थकों द्वारा अमूल फैक्ट्री के सामने भव्य स्वागत किया गया ।
तत्पश्चात भूपतपट्टी स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर पहुँचे जहां कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया ।
लोकसभा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने भारी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं समर्थको को सम्बोधित हुए कहा कि ,मैं शीर्ष नेतृत्व को आभार व्यक्त करता हूं कि, उन्होंने हम जैसे कार्यकर्ता को जौनपुर की सेवा करने का अवसर प्रदान किया।
कार्यकर्ताओं, वरिष्ठजनों का स्वागत और आभार व्यक्त करता हूँ। पार्टी के देव तुल्य कार्यकर्ताओं के बल पर और देवतुल्य जनता के विश्वास पर एक बार फिर नरेन्द्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनायेंगे। उसके लिये घर घर से प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख, पार्टी की रीतिनीति सरकार के किये गये विकास कार्यों के पत्रकों को देकर भाजपा को विजयी बनाने के लिये कार्य करेंगे, आगे उन्होंने कहा कि अबकी बार फिर तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री और अपने इस सेवक को सांसद बनायें।
राजमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सन 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए रोडमैप बनाया है ।
उत्तर प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ता का सम्मान करती है, और सदैव आगे बढ़ाने का कार्य करती हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार हर क्षेत्र में विकास के नए नए आयाम को छू रहा है। लोकसभा चुनावों में हमें अपने अपने बूथों पर शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रयास करना होगा।
पिंडरा के विधायक अवधेश सिंह ने कहा कि कृपाशंकर सिंह मोदी के दूत बनकर आये है इसलिए आप लोग इनको जिताकर भेजें जिससे राष्ट्र निर्माण में जौनपुर का भी योगदान सुनिश्चित हो सके।
जिला प्रभारी अशोक चौरसिया एवं जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने भी भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह को लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज कराने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि, बूथ तंत्र पर विजय करना होगा।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद ।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी
ने किया। उक्त अवसर पर पूर्व विधायक हरेन्द्र सिंह, जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, पीयूष गुप्ता, सुधाकर उपाध्याय, संतोष सिंह ,संदीप सरोज, रवीन्द्र सिह, राजू दादा, उमाशंकर सिंह, अवधेश यादव, धनंजय सिंह, रविश चन्द्र पाण्डेय ,नागेश्वर देव पाण्डेय, प्रभात श्रीवास्तव ,अरविन्द विश्वकर्मा, रामसूरत मौर्य, शशि मौर्य, सुनील यादव, विपिन द्विवेदी, ओमप्रकाश सिंह, आमोद सिंह, रोहन सिंह ,अम्बरीशधर द्विवेदी, विनय सिंह, भूपेंद्र सिंह, प्रबुद्ध दुबे ,पंकज सिंह ,जसविन्दर सिंह ,जीतेन्द्र सिं,ह हर्सु पाठक, विनित शुक्ला, अनिल गुप्ता, नरेन्द्र उपाध्याय ,रागिनी सिंह ,अजय सरोज, सुरेश धुरिया, इंद्रसेन सिंह ,विकास ओझा, घनश्याम यादव निखिल सोनकर अवधेश सोनकर ,आदि उपस्थित रहे।

