साढ़े बाइस करोड़ रूपये की परियोजना का शिलान्यास

0
साढ़े बाइस करोड़ रूपये की परियोजना का शिलान्यास 
जौनपुर । चौकियां से आरा तक सम्पर्क मार्ग का चौडीकरण एवं सौंदर्यीकरण किया जायगा, 12 किलोमीटर के इस सड़क मार्ग निर्माण में 19 करोड़ 75 लाख रूपये खर्च होगा। 

         इस परियोजना का शिलान्यास प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने किया। इसके आलावा नाबार्ड आर.आई.डी.एफ 29 योजना के अंतर्गत दो और परियोजना का शिलान्यास किया।

          पहली परियोजना सिद्दीकपुर जमुहायी मार्ग राजपत नगर सम्पर्क मार्ग मध्य नाले पर बॉक्स कलवट पहुंच मार्ग का शिलान्यास किया। इस परियोजना के निर्माण में 1 करोड़ 84 लाख रूपये खर्च होगा।

         दूसरी परियोजना ग्राम सैदपुर गढ़ऊर के मध्य नाले पर बॉक्स कलवर्ट पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस परियोजना में 60 लाख रूपये खर्च होगा।

        शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए खेल मंत्री ने कहा कि मोदी जी के 10 वर्ष के कार्यकाल में जितना विकास का कार्य हुआ है, उतना विकास पिछली सरकारे 60 वर्षो में नहीं कर पायी।

आज पूरे विश्व कि निगाहे भारत की ओर है आज का भारत शक्तिशाली और समृद्धिशाली है। आज विकास कि गंगा बह रही है। चारो तरफ सड़को का जाल बिछ गया है, हमारी सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है, चाहे सड़क हो, बिजली हो, ग्रामीण पेयजल हो, गरीबो का आवास हो, आयुष्मान कार्ड हो।

       

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !