स्वावलंबन भारत बनाना हम सब का संकल्प- शंकर सामंत

0
स्वावलंबन भारत बनाना हम सब का संकल्प-  शंकर सामंत
नौजवान एवं महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त -डॉ अब्दुल कादिर 


जौनपुर-मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के पांचवें दिन विषय-स्वावलंबन भारत के उपलक्ष्य में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के अध्यक्षता प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने की एवं मुख्य अतिथि एलडीएम शंकर सामंत रहे ।  विशिष्ट अतिथि जिला उद्यान विभाग के जयप्रकाश एवं जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार,डिप्टी पी.डी आत्मा कृषि रमेश चंद्र यादव रहे ।

कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों का प्राचार्य ने बुक एवं पुष्प भेंट करके स्वागत एवं अभिनंदन किया

राष्ट्रीय सेवा योजना की पूर्व स्वयंसेविका रिया ने सत्यम शिवम सुंदरम गीत गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा युवाओं उद्योग को विस्तृत करने के लिए बैंकों के द्वारा अनेकों पॉलिसी लाभ उठाना चाहिएं एवं स्वावलंबन भारत को बनाने में संकल्प लेना चाहिए

कार्यक्रम में उद्यान विभाग के कार्यक्रमों एवं डिप्टी पीडी  आत्मा रमेश चंद्र यादव द्वारा  कृषि के क्षेत्र में  चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया गया। 
डॉ सुनील कुमार ने  पशुपालन एवं डेयरी की योजनाओं से लाभान्वित होने के तरीके बताए ।

प्राचार्य डा. अब्दुल कादिर खान ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते  हुए कहा कि  समाज में हर क्षेत्र में नौजवान एवं महिलाएं बहुत तेजी से आगे बढ़ रही हैं ,सरकार की बहुत सी योजनाएं सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रही है, जिससे स्वावलंबन भारत मिशन विकास की तरफ बढ़ रहा है ।

इस मौके पर छात्रों के द्वारा विभिन्न प्रकार के योजनाओं से संबंधित प्रश्न पूछे गए जिसका सभी अतिथियों ने जवाब दिया

इस मौके पर समीर अहमद खांडे,रुबीना खांडे, डॉ टी.बी सिंह,राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ राकेश कुमार बिंद,डॉ विवेक विक्रम सिंह,डॉ प्रवीण यादव,डॉ प्रज्वलित यादव,डॉ आशीष श्रीवास्तव,तकरीम फातिमा इत्यादि सैकड़ो की संख्या में स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाएं मौजूद रहे, कार्यक्रम का संचालन अहमद अब्बास खान ने किया

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !