हमारी शर्तो पे बनेगी सरकार : अशोक सिंहपत्रकार वार्ता में भाजपा पर जमकर साधा निशाना

0
हमारी शर्तो पे बनेगी सरकार : अशोक सिंह
पत्रकार वार्ता में भाजपा पर जमकर साधा निशाना
जौनपुर । समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा जुमलेबाजो की सरकार है और जौनपुर में भाजपा ने जिसे अपना प्रत्याशी बनाया है उसने मुंबई में उत्तर भारतीयों को छलने का काम किया है। अशोक सिंह नगर के एक होटल में अपनी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सत्येंद्र सिंह के साथ पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। 
सरकार पर हमलावर होते हुए अशोक सिंह ने कहा कि आज संविधान के जनक डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती है लेकिन मौजूदा सरकार संविधान को बदलना चाहती है, दिल्ली में मुख्यमंत्री केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाता है। सरकार तानाशाही पर उतारू हूं। अशोक सिंह ने सपा कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि ये जो इंडिया गठबंधन है इसमें भी सब भ्रष्टाचारी भरे है,जनता सबको देख चुकी है और इस बार जनता परिवर्तन करेगी। उन्होंने कहा कि हमने अब तक 26 प्रत्याशियों की दो सूची जारी है जिसमे अशोक सिंह खुद जौनपुर से प्रत्याशी है। भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि मैंने और कृपाशंकर सिंह दोनो लोगों ने महाराष्ट्र में राजनीति की है,मैं कृपाशंकर सिंह के कारनामों के बारे में जानता हूं। बिना हमारी पार्टी के सहयोग के कोई भी पार्टी सरकार नहीं बना सकती। लेकिन 
जौनपुर प्रशासन आचार संहिता का भय दिखाकर हमें डराती व धमकाती  है जाता है जबकि दूसरी तरफ एक पार्टी का प्रत्याशी खुलेआम आचार संहिता की धज्जियां उड़ाता है उसे ना तो जेल भेजा जाता है और ना ही प्रशासन रोकता है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !