सौ से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेंगी समाज विकास क्रांति पार्टी - अशोक सिंह

0
सौ से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेंगी समाज विकास क्रांति पार्टी  - अशोक सिंह 

जौनपुर । समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जौनपुर लोकसभा सीट से अशोक सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए  कहा कि पूरे देश में सौ से अधिक सीटों पर उनकी पार्टी चुनाव लड़ने जा रही है, किसानों के लिए बंद पड़ी चीनी मिलों को चालू कराने, रेलवे लाइनों पर ओवर ब्रिज बनवाने काम करुंगा, अशोक सिंह ने भाजपा के प्रदेश व केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा अस्सी करोड़ किसानों को मुफ्त में राशन देने का दावा करती है , मुझे मौका मिला तो मैं कम से कम एक करोड़ युवाओं को रोजगार , साठ साल से अधिक उम्र के किसानों को पेंशन , महिलाओं को सम्मान, खिलाड़ियों के लिए खेल का मैदान देने का काम करुंगा। इन्हीं मुद्दों को लेकर जनता के बीच हूं, जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। भाजपा प्रत्याशी पर हमला बोलते हुए कहा कि कृपाशंकर सिंह कांग्रेस की राजनीति करते रहे, राजनीति में बड़ा चेहरा होने के बावजूद जनपदवासियों के हित के लिए कभी कोई काम नहीं किया है। हवा हवाई नेता है, हेलीकाप्टर से आये हैं, चुनाव के बाद हेलीकॉप्टर से चले जायेंगे। अशोक सिंह सदैव जनपदवासियों के मान, सम्मान , स्वाभिमान के लिए तैयार रहेंगे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)


 

आप देख रहे है - THE VOICE OF UP
Accept !