जौनपुर। सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य नगर के बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में जौनपुर लोकसभा के प्रत्याशी महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह एवं मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं प्रत्याशी बीपी सरोज की संयुक्त नामांकन सभा को संबोधित किया, उन्होंने सभा मे मौजूद लोगों से दोनों प्रत्याशियो को भारी मतों से जिताने की अपील किया।
उसके बाद पत्रकारों से बातचीत में पूरे दावे के साथ कहाकि जौनपुर एवं मछलीशहर समेत प्रदेश की 80 सीटें बीजेपी जीत रही तथा देश की 400 सीटें जीतकर एक बार फिर प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनने जा रही है। 2014 में मोदी जी की हवा थी, 2019 में आंधी थी, इस बार मोदी जी के नाम का तूफ़ान चल रहा है। कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र के सवाल पर कहाकि उनका घोषणा पत्र मुस्लिम लीग की तरफ जा रही है पिछड़ों का आरक्षण मुसलमानों को देने जा रही है। ये संविधान का अपमान है बाबा साहब अंबेडकर का अपमान है और ओबीसी के आरक्षण पर डांका डालने का काम कर रही है।
श्री मौर्य ने कहा कि भारत पर आज दुनिया की नजर है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे शक्तिशाली नेता हैं, इसलिए भारत का दुनिया में डंका बज रहा है। कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि यह वही भारत है जो कांग्रेस के नेतृत्व में एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सका, 10 साल मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ा है। मोदी की गारंटी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था पांचवें स्थान से तीसरी बार मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही तीसरे स्थान पर अर्थव्यवस्था होगी।
श्री मौर्य ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश एवं देश में 2047 तक भारत सरकार रहेगी। लोकसभा चुनाव 2024 को महाभारत युद्ध की संज्ञा देते हुए उन्होंने कहा कि एक तरफ 20 फ़ीसदी तो दूसरी तरफ 80 प्रतिशत लोग हैं और इस 100 प्रतिशत में से 80 फ़ीसदी हमारा बकिया और 20 फ़ीसदी में बंटवारा उसमें भी हमारा है। उन्होंने कहा कि आज माफिया और गुंडा प्रदेश छोड़कर चले गए कुछ जेल में हैं। उन्होंने कहा कि जब भ्रष्टाचारियों और दंगाइयों के खिलाफ कार्रवाई होती है तो विपक्षी बौखला जाते हैं उन्होंने दावा किया कि भाजपा प्रदेश सरकार में सुशासन एवं कानून व्यवस्था की गारंटी है।
इस अवसर पर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, जौनपुर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह, नगर पालिका की अध्यक्ष मनोरमा मौर्या, डा. रामसूरत मौर्या, मछ्ली शहर के सांसद एवं प्रत्याशी बीपी सरोज, सुनीता सिंह, बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र, विधायक रमेश सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

