भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य होगें शामिल
कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान भी रहेंगे मौजूद
जौनपुर । भारतीय जनता पार्टी जौनपुर लोकसभा के प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह और मशलीशहर के प्रत्याशी बीपी सरोज आज दिनांक 29 अप्रैल को सुबह 11 बजे नामांकन करेंगे। नामांकन के पूर्व बीआरपी इंटर कालेज में एक जनसभा आयोजित होगी जिसको उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान सम्बोधित करेंगे। उसके बाद नामांकन प्रक्रिया में शामिल होंगे। उक्त जानकारी भाजपा मिडिया प्रभारी आमोद सिंह ने दी है ।

